दो पक्षों के बीच मारपीट, दो गिरफ्तार

Mar 05, 2026 10:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

हरलाखी के सोठगांव स्थित कब्रिस्तान में एक मृतक को मिट्टी देने के दौरान विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक आरोपित को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है।

दो पक्षों के बीच मारपीट, दो गिरफ्तार

हरलाखी,एक संवाददाता। सोठगांव स्थित कब्रिस्तान में एक मृतक को मिट्टी देने के दौरान दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। विवाद इस तरह बढ़ा कि मारपीट तक पहुंच गया। इतना ही नही कब्रिस्तान से शुरू होकर मारपीट करते एकदूसरे के घर तक पहुंच गए। मारपीट में दोनो पक्षों के लोग जख्मी भी हुए हैं। जख्मियों ने हरलाखी थाना में अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे एक पक्ष के बतुल्लाह खातून ने गांव के ही मो असफाक, मो सुलतान, मो फैजल व मो कमरान समेत अन्य लोगों पर घर मे घुसकर मारपीट व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाई है। वहीं दूसरे पक्ष के मो सुलतान ने गांव के ही मो नजाम, इनजेमान साफी, मो मिनहाजुल साफी समेत 12 लोगों पर अपने भाई के साथ चाकू से मारपीट करने का आरोप लगाया है।

मामले में पुलिस ने दोनो तरफ से एक एक आरोपित मो सुलतान व मो नजाम को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि मामले में दो आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।