ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनी बाढ़ की दुश्वारियों का सामना कर रहे विस्थापित

बाढ़ की दुश्वारियों का सामना कर रहे विस्थापित

बीते पांच दिनों से हो रही बारिश ने जिले के कई प्रखंडों के लोगों को विस्थापित होने पर मजबूर कर दिया है। लोग सड़क पर पन्नी टांग कर जीने को मजबूर हैं। सरकारी राहत के नाम पर इन लोगों को अभी तक कुछ नहीं...



बाढ़ की दुश्वारियों का सामना कर रहे विस्थापित
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीWed, 15 Jul 2020 06:03 PM
ऐप पर पढ़ें

बीते पांच दिनों से हो रही बारिश ने जिले के कई प्रखंडों के लोगों को विस्थापित होने पर मजबूर कर दिया है। लोग सड़क पर पन्नी टांग कर जीने को मजबूर हैं। सरकारी राहत के नाम पर इन लोगों को अभी तक कुछ नहीं मिला है। झंझारपुर के मेहथ नवटोलिया के बाद कन्हौली महादलित परिवार के कई दर्जन परिवार भी एनएच 57 पर शरण लिया है। कन्हौली वार्ड एक महादलित टोले के लोग कभी धूप तो कभी बरसात में जीवन बिता रहे है। चार दिनों के बाद भी प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की राहत नहीं मिलने का आक्रोश मंगलवार को महादलित टोले के लोगों मे फूट पड़ा। दोपहर बाद एनएच 57 पर ही प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अब तक प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कोई राहत नहीं है। रोहित सदाय, चंदे सदाय, अर्जुन सदाय, अशोक सदाय, रामदास देवी, देवकी देवी, कविता देवी, उर्मिला देवी ने कहा कि पिछले वर्ष आज ही के दिन 14 जुलाई को भी यही हाल था। नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा आपदा का मामला है। हमारी पूरी संवेदना उन लोगों के साथ है। सीओ कन्हैया लाल सिंह ने कहा कि टोले के लोग संभावित खतरे को देखकर सड़कों पर आ गए हैं। इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें