Madhubani News: नरसाम मवि के क्षतिग्रस्त भवन से हादसे की आशंका

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

Madhubani News: मध्य विद्यालय नरसाम हाट के दो भवन छह सालों से जर्जर हैं, जिसमें एक ही कक्षाएं संचालित होती हैं। विद्यालय की चहारदीवारी भी नीची होने के कारण असामाजिक तत्वों का घुसना आसान हो गया है। कुल मिलाकर विद्यालय की स्थिति छात्रों और शिक्षकों के लिए खतरा बनी हुई है।

Madhubani News: नरसाम मवि के क्षतिग्रस्त भवन से हादसे की आशंका

Madhubani News: बिस्फी। मध्य विद्यालय नरसाम हाट का दो भवन छह सालों से जर्जर है। विद्यालय में एक से आठ तक की कक्षाएं संचालित होती है।कमरों की संख्या केवल छह है। जिसमें एक में विद्यालय का कार्यालय संचालित होता है। दूसरे में मिड डे मिल के लिए रसोई घर का उपयोग किया जाता है। दो कमरा क्षतिग्रस्त है वह कभी भी ध्वस्त हो सकता है।क्षतिग्रस्त कमरे में हालांकि कक्षाएं संचालित नहीं होती है।लेकिन छात्रों का आना-जाना लगा रहता है।जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। मध्य विद्यालय नरसाम पंचायत का प्रमुख विद्यालय है। बाबजूद विद्यालय में शिक्षकों की संख्या केवल पांच ही है।

जिसमें एक शिक्षक को जिले में प्रतिनियुक्त किया गया है।विद्यालय में किचेन रूम नहीं बनाया गया है। विद्यालय की चहारदीवारी भी काफी नीची है। जिसके कारण विद्यालय की छुट्टी होने के बाद असामाजिक तत्व चहारदीवारी फांद कर विद्यालय के भीतर घुस जाते हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमधुबनीMadhubani News: नरसाम मवि के क्षतिग्रस्त भवन से हादसे की आशंका