डिजिटल अरेस्टिंग कर 10 लाख रुपए ठगे

Mar 02, 2026 10:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

मधुबनी में डिजिटल अरेस्टिंग के जरिए 10 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। सुजीत कुमार मिश्रा की शिकायत पर साइबर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मोबाइल नंबर का विवरण एकत्र कर रही है। अपराधी ने फर्जी वारंट भेजकर रुपये निकाल लिए।

डिजिटल अरेस्टिंग कर 10 लाख रुपए ठगे

मधुबनी। डिजिटल अरेस्टिंग कर 10 लाख रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर साइबर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। साइबर थानाध्यक्ष डीएसपी अंकुर कुमार ने बताया कि नरुआर गांव के सुजीत कुमार मिश्रा के लिखित आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अपराधी तक पहुंचने के लिए मोबाइल नंबर का डिटेल्स ले रही है। खाता की जांच चल रही है। साइबर फ्रॉड ने बीते 16 एवं 17 फरवरी को सूचक के मोबाइल पर फर्जी वारंट भेजा। डिजिटल अरेस्ट कर खाता एवं चेक का डिटेल लेकर उनके खाता से रुपये निकासी कर ली।‌

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।