
धनतेरस को लेकर सज गया बाजार, आज होगी धन वर्षा
मधुबनी में धनतेरस के मौके पर बर्तन बाजार सज गया है। व्यापारी उम्मीद कर रहे हैं कि महिलाएं अधिक खरीदारी करेंगी। लोहापट्टी के बर्तन और अन्य घरेलू सामानों की बिक्री में वृद्धि की उम्मीद है। इस दिन सोना,...
मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। शहर में धनतेरस को लेकर बर्तन बाजार भी सजकर तैयार है। घरेलु उपयोग के सभी बर्तन व्यापारियों ने स्टॉक किया है। उन्हे उम्मीद है कि इस धनतेरस में महिलाएं अधिक खरीददारी करेगी। लोहापट्टी के बर्तन दुकानदारों ने कहा कि अलग-अलग रेंज के बर्तन उपलब्घ है। खासकर महिलाएं अपने उपोग की बर्तन खरीद करती है। ऐसे में इसका पूरा ख्याल रखा गया है। चम्मच लेकर बाल्टी एवं अन्य किचेन के सामानों की अधिक बिक्री की उम्मीद है। ऐसे में ब्रांडेड स्टील के साथ अन्य धातुओं के बर्तन बाजार में उपलब्घ है। धन त्रयोदशी के दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था।
धन्वंतरि देवताओं के चिकित्सक हैं। यही कारण है कि इस दिन चिकित्सा जगत में बड़ी-बड़ी योजनाएं प्रारंभ की जाती हैं। शहर के ज्योतिष राजेश नायक बताते हैं कि धनतेरस के दिन सोना व चांदी खरीदना शुभ रहता है। इस दिन नए उपहार, सिक्के, बर्तन व गहनों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। लक्ष्मीजी व गणेशजी की चांदी की प्रतिमाओं को इस दिन घर लाना , घर-कार्यालय व व्यापारिक संस्थाओं में धन, सफलता व उन्नति को बढ़ाता है। स्टेशन चौक स्थित हनुमान प्रेम मंदिर के पुजारी पंडित पंकज झा शास्त्री ने बताया कि इस वर्ष धनतेरस के दिन ग्रहों का भी बहुत ही सुंदर योग बन रहा है। जहां इस दिन चंद्रमा सिंह राशि मे रात में 11:55 बजे तक उसके बाद कन्या राशि में शुक्र के साथ विद्यमान होगा। मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार इस बार त्रयोदशी तिथि का आरम्भ 18 अक्टूवर शनिवार को दिन के 01:31 उपरांत होगा जबकि त्रयोदशी तिथि का समापन 19 अक्टूबर रविवार को दिन के 02:06 तक होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




