ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनी माता के दर्शन से पूरी होती है भक्तों की मनौतियां

माता के दर्शन से पूरी होती है भक्तों की मनौतियां

आस्था व विश्वास का प्रतीक माता मनोकामना के दर्शन से सभी तरह की मनौतियां पूरी होती है। यह धारना इलाके के लोगों का है। बतादे कि इस मंदिर की स्थापना 1971 ई.में जन सहयोग से किया गया था। पहले यहां कच्चे...



माता के दर्शन से पूरी होती है भक्तों की मनौतियां
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीMon, 19 Oct 2020 12:11 PM
ऐप पर पढ़ें

आस्था व विश्वास का प्रतीक माता मनोकामना के दर्शन से सभी तरह की मनौतियां पूरी होती है। यह धारना इलाके के लोगों का है। बतादे कि इस मंदिर की स्थापना 1971 ई.में जन सहयोग से किया गया था। पहले यहां कच्चे भवन थे। फिर श्रद्धालुओं की पहल व आम लोगों के सहयोग से यहां एक भव्य मंदिर बनाया गया है। वर्ष 2001 में इस परिसर में माता मनोकामना के अलावे लक्ष्मी, सरस्वती,शिव पार्वती, रेवंत,कार्तिक सहित कई देवी देवताओं की संगमरमर से बनी स्थायी प्रतिमाओं को विधिवत स्थापित की गई।इस परिसर में एक तालाब भी है। आप माने या न माने लेकिन इस मंदिर में हमेशा कुछ न कुछ चमत्कार होता रहता है। एक दशक पूर्व परिसर में बेल न्योति के लिए रखे डोले में मां का पद चिन्ह् निखर आया था। जिसे आज भी रखा गया है। मंदिर में कभी कभार मध्य रात्रि को अचानक घंटा भी बज उठता है। अभी कलश स्थापना के बाद पूजा अर्चना शुरू है। कोरोना तथा विधान सभा चुनाव को लेकर पूजा समिति द्वारा सभी निर्देशों का पालन करते हुए पूजा-अर्चना करायी जा रही है। अब यहां श्रद्धालुओं की भीड़ भी उमड़ने लगी है। वैसे प्रखंड के अन्य देवी दुर्गा के मंदिरों में भी श्रद्धा संग देवी की पूजा की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें