ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीसबके आगे बढ़ने से होगा विकास

सबके आगे बढ़ने से होगा विकास

हर लोगों को समान रूप से आगे बढ़ने का अवसर मिले यह सुनिश्चित किये बिना देश व समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं। भाजपा हमेशा इस सिद्धांत पर चली है। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की सूची जारी...

सबके आगे बढ़ने से होगा विकास
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीMon, 15 Jun 2020 05:36 PM
ऐप पर पढ़ें

हर लोगों को समान रूप से आगे बढ़ने का अवसर मिले यह सुनिश्चित किये बिना देश व समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं। भाजपा हमेशा इस सिद्धांत पर चली है। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए जिलाध्यक्ष शंकर झा ने यह बात कही। मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार पासवान ने बताया कि संगठन पार्टी को ग्रामीण अंचलों में सशक्त करेगा। जारी सूची में जिला उपाध्यक्ष राम बहादुर साफी, राम शंकर पासवान व गणेश पासवान को बनाया गया है। महामंत्री अरुण धनगड़, अशोक पासवान, मंत्री रेखा सदाय, रामबाबू दास, राजाराम चौपाल, पलटन पासवान, उपेंद्र राम, कोषाध्यक्ष कारी पासवान, जिला मीडिया प्रभारी विशाल राम, जिला आईटी सेल संयोजक चंदन राम को बनाया गया है। विधायक डा. रामप्रीत पासवान ने सभी पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में बेहतर करने की शुभकामनाएं दी। मौके पर संजीव कुमार बादल, अरुण कांत झा ,मनोज कुमार मुन्ना, चंदन राम आदि थे। विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन: पार्टी के स्तर पर विश्व रक्तदाता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं संचालित पीएम पत्र वितरण कार्यक्रम के तहत किशोरी लाल चौक से जिला अध्यक्ष शंकर झा और नगर अध्यक्ष सुबोध चौधरी शक्ति केंद्र के प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना एवं नगर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता वार्ड में घर-घर पहुंच पीएम का पत्र सौंपा। एक वर्ष की उपलब्धि का पत्र वितरण किए तथा प्रत्येक परिवार से एक प्रमुख लोगों का मोबाइल नंबर एवं व्हाट्सएप नंबर संग्रह किए। जिलाध्यक्ष शंकर झा ने कहा कि यह कार्यक्रम रविवार को 200 बूथों पर किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें