Madhubani News: मंदिर के सौंदर्यीकरण को ग्रामीणों ने की बैठक
Madhubani News: झंझारपुर के दीप गांव में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के विकास एवं जीर्णोद्धार को लेकर मंगलवार को बैठक हुई। ग्रामीणों ने मंदिर के महत्व के अनुसार सहयोग देने का संकल्प लिया और स्थानीय विधायक को मांग पत्र भेजने का निर्णय लिया। बैठक में कई सरकारी प्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए।

Madhubani News: झंझारपुर। लखनौर प्रखंड के दीप गांव स्थित बलुआ स्थान के प्राचीन हनुमान मंदिर के सर्वांगीण विकास, सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर निर्माण कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद प्रधान ने की। बैठक में ग्रामीणों ने मंदिर के पौराणिक एवं धार्मिक महत्व को देखते हुए इसके विकास में हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया। इसके लिए ग्रामीणों की ओर से मांग पत्र तैयार किया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थानीय विधायक सह मंत्री नीतीश मिश्र को मांग पत्र भेजकर मंदिर परिसर में चाहरदीवारी निर्माण के लिए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया जाएगा।
बैठक में मुखिया प्रतिनिधि कलाम रैन, सरपंच महफूज आलम, शोभित मंडल, देवनारायण मंडल, मुन्नी देवी, मनोज कुमार महतो, सुनील कुमार पांडेय, मदन कुमार, अनिल प्रधान, विकास कुमार, राकेश मिश्रा, राजाराम झा, शंभूनाथ झा, राकेश झा, तेजू कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।


