ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीबारिश में बांधों पर रेनकट की स्थिति से बना खतरा

बारिश में बांधों पर रेनकट की स्थिति से बना खतरा

कमला बलान पूर्वी और पश्चिमी बांधों की हालत एक जैसी है। पूर्वी बांध के पिपराघाट मुशहरी ढलान से लेकर पिरही ढलान तक और पश्चिमी बांध के भटगामा से सुगौना की ओर जगह—जगह रेनकट की स्थिति बनी हुई है। बारिश के...

बारिश में  बांधों पर रेनकट की स्थिति से बना खतरा
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीThu, 25 Jul 2019 06:21 PM
ऐप पर पढ़ें

कमला बलान पूर्वी और पश्चिमी बांधों की हालत एक जैसी है। पूर्वी बांध के पिपराघाट मुशहरी ढलान से लेकर पिरही ढलान तक और पश्चिमी बांध के भटगामा से सुगौना की ओर जगह—जगह रेनकट की स्थिति बनी हुई है। बारिश के समय में इससे खतरा का आलम बना हुआ है।

रेन कट वाले जगहों में विषैले जीव जंतु और आवारा जानवरों के आश्रय स्थल होने का शंका गहरा गया है। इस संकट से तटवर्ती इलाके के लोग जूझ रहे हैं। गौरतलब है कि विगत दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में ये दोनों बांध आई। बांध के कई जगहों पर कटाव, होल व सुराख की स्थिति उत्पन्न हो गई। इन जगहों पर पानी प्रवाह बढ़ने से संकट ऐसे गहराई कि इसके टूटने से बचाने के लिए लोगों की नींद हराम हो गई। लोग ईश्वर से इसकी रक्षा के लिए दुआएं मांगने लगे। ऐसे जगहों पर विभागीय स्तर से मरम्मत नहीं होने से संबंधित इलाके के लोगों में आक्त्रोश गहराने लगा है। यह डर सताने लगा है कि बारिश का समय बीते नहीं है। यदि फिर यह नौबत आती है तो वह लोग आखिर कहां जाकर खुद या फिर अपने जानमाल की रक्षा करेंगे? हालांकि ऐसे जगहों की मरम्मत की कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें