उच्चैठ महोत्सव के समापन सत्र में बॉलीवुड एवं डांस ग्रुप की प्रस्तुति पर झूम उठे श्रोता

Mar 05, 2026 09:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

बेनीपट्टी के उच्चैठ स्थित कालिदास विद्यापति साइन्स कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर बॉलीवुड और मिथिला के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। गायक अरविंद सिंह की भगवती वंदना और रितिका राज की मिक्स गायन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

उच्चैठ महोत्सव के समापन सत्र में बॉलीवुड एवं डांस ग्रुप की प्रस्तुति पर झूम उठे श्रोता

बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी के उच्चैठ स्थित कालिदास विद्यापति साइन्स कॉलेज के परिसर में आयोजित पांचवीं दो दिवसीय उच्चैठ कालिदास राजकीय महोत्सव के समापन सत्र सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ। बॉलीवुड एवं मिथिला के नामचीन कलाकारों की प्रस्तुति पर श्रोता आनंद उठाते रहे। नामचीन गायक अरविंद सिंह की भगवती वंदना पर श्रोता भावविभोर हो गये। मिथिला रत्न से विभूषित कुंज बिहारी एण्ड समूह के द्वारा होली पर बाबा की नचारी एवं मईया की सुमधसुर गीतों पर खूब तालियां बटोरी। बॉलीबुड के गायिका रितिका राज की 20 मिनट की मिक्स गायन प्रस्तुति पर आम से खास श्रोता अपनी तालियों से कलाकारों का हौसला बढ़ाते रहे।

इंडियन आइडल के पार्श्व गायक नचिकेत लेले एवं विनोद ग्वार क सूफी गायन पर श्रोता आनंद उठाये। पूनम मिश्रा की भगवती गीत ‘धूप दीप माला लेने शरण में एयलहॅुं मां जगदम्बा है’ पर श्रोता झूमते रहे। अर्जुन राय एवं समूह के द्वार प्रस्तूत विभिन्न विधाओं पर प्रस्तूत डांस खचाखच भरे पंडाल में श्रोताओं को बांधे रहा। पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस महोत्सव की सफलता पर जिला प्रशासन की ओर से एसडीओ शारंग पाणि पाण्डेय ने आगत अतिथियों,कवियों,साहित्यकारों एवं सांस्कृतिक कलाकारों को सम्मानित करते हुए स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्याक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।