ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीजलजमाव से खेती पर लगा ग्रहण

जलजमाव से खेती पर लगा ग्रहण

प्रखंड के हजारों एकड़ में जलजमाव के कारण रबी की खेती पर ग्रहण लग गया है।

जलजमाव से खेती पर लगा ग्रहण
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीSun, 01 Nov 2020 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के हजारों एकड़ में जलजमाव के कारण रबी की खेती पर ग्रहण लग गया है। ऐसी स्थिति पिछले माह दूसरी बार आयी बाढ़ के कारण हुई है।क्षेत्र के बलहा,भैरबा, जगवन पूर्वी, जगवन पश्चिम, बिस्फी आदि पंचायतों की हजारों एकड़ भूमि में जलजमाव की स्थिति है। किसानों की धान की फसल बाढ़ के कारण पहले ही चौपट हो गई है। गेंहू और अन्य दलहन फसल होने की उम्मीद थी। लेकिन एक बड़े भूभाग में जलजमाव के कारण उनकी उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

कृषि विभाग द्वारा भी किसानों की इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे किसानों में मायूसी है। किसानों के पास इतना संसाधन नहीं है कि वे अपने बलबूते खेतों में जमा पानी की निकासी करवा सके। बिस्फी के किसान बौए लाल यादव, तेजू राय ने स्थानीय कृषि विभाग से खेतों में जमा पानी की निकासी करने की मांग की है ताकि समय से रबी की खेती की जा सके। निप्र

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें