ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीअपराधियों को मिलेगी कड़ी सजा

अपराधियों को मिलेगी कड़ी सजा

महमदपुर में हुआ नरसंहार दु:खद है। जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है। वह घृणित...

अपराधियों को मिलेगी कड़ी सजा
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीFri, 09 Apr 2021 03:53 AM
ऐप पर पढ़ें

बेनीपट्टी , निज प्रतिनिधि

महमदपुर में हुआ नरसंहार दु:खद है। जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है। वह घृणित है। ऐसे अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। गुरुवार को झारखंड से आये बीजेपी के वरीय नेता राजेंद्र सिंह ने ये बातें कही। संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना मानवता को शर्मशार करने वाली है। उन्होने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में संयम से काम लें। उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।

वे सभी पीड़ित परिजनों से बारी-बारी मिले तथा संत्वना दिये। घटना के बारे में ग्रामीणें से भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के न्याय दिलाने के लिए उनसे जो भी बन पाएगा वे करेंगे। उनके साथ बीजेपी नेता कुंदन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता साथ थे।वहीं इंडिया यूथ आइकॉन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतिक प्रताप सिंह महमदपुर पहुंचकर हत्याकांड के पीड़ितों से मिले। घटना के बारे में जानकारी लेने के बाद उन्होंने कहा कि ऐसे जघन अपराध करने वाले को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। कार्यकर्ता लालू प्रसाद सिंह यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें