कार्यों में भी किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

Apr 05, 2026 10:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

झंझारपुर में सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय में सभी थाना अध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में कांडों के निष्पादन में तेजी लाने पर जोर दिया गया। लखनौर थाना ने पिछले माह कांड डिस्पोजल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मीटिंग में गर्मी के मौसम के मद्देनजर रात्रि गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

कार्यों में भी किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना अध्यक्षों के साथ विधि-व्यवस्था को लेकर क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक का मुख्य फोकस कांडों के निष्पादन में तेजी लाने पर रहा। समीक्षा के दौरान बीते माह के कांड डिस्पोजल में लखनौर थाना प्रथम स्थान पर रहा, जबकि आरएस और झंझारपुर थाना का भी प्रदर्शन बेहतर रहा। वहीं झंझारपुर, भैरवस्थान और मधेपुर थाना को नए लक्ष्य के साथ कांड निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे सर्किल इंस्पेक्टर बीके बृजेश ने निर्देश दिया कि किसी भी कांड के सिलसिले में क्षेत्र या जिला से बाहर जाने से पहले विधिवत अनुमति लेना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि कांड निष्पादन के साथ-साथ दैनिक कार्यों में भी किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गर्मी के मौसम को देखते हुए रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा दिन में भी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। साथ ही शराब से जुड़े मामलों में पूर्व की तरह जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने को कहा गया। बैठक में झंझारपुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, अररिया संग्राम थाना अध्यक्ष आयुष कुमार झा, भैरवस्थान थाना अध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी, रुद्रपुर थाना अध्यक्ष मंजुला मिश्रा, लखनौर थाना अध्यक्ष कार्तिक भगत सहित अन्य थाना प्रभारी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।