Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsCrackdown on Fake Teachers in Pandal Two Arrested for Fraudulent Certificates
15 वर्षों से फर्जी प्रमाण पत्र पर कार्यरत दो शिक्षक गिरफ्तार

15 वर्षों से फर्जी प्रमाण पत्र पर कार्यरत दो शिक्षक गिरफ्तार

संक्षेप:

पंडौल में फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी कर रहे शिक्षकों पर कार्रवाई जारी है। पुलिस ने दो शिक्षकों, रीता देवी और हरेराम चौधरी, को गिरफ्तार किया है। दोनों ने 2010 में फर्जी अंक पत्र के आधार पर नौकरी हासिल की थी। जिले में अन्य फर्जी शिक्षकों की जांच भी चल रही है।

Nov 13, 2025 10:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

पंडौल,एक संवाददाता। जिले में फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी कर रहे शिक्षकों पर निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को पंडौल थाना पुलिस ने ऐसे ही दो शिक्षकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2010 में फर्जी अंक पत्र के आधार पर शिक्षक की नौकरी हासिल की थी और लगभग 15 वर्षों से वे सेवा में कार्यरत थे। थानाध्यक्ष एसएचओ रमण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शिक्षकों में एक महिला शिक्षिका रीता देवी, पति सुनील कुमार शामिल हैं, जिनकी नियुक्ति वर्ष 2010 में नियोजित शिक्षक के रूप में हुई थी। वर्तमान में वे मध्य विद्यालय सरहद, पंडौल में पदस्थापित थीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नियोजन के समय उन्होंने सीपीईडी परीक्षा सीट नंबर 310, वर्ष 1994 का अंकपत्र प्रस्तुत किया था, जो क्रीड़ा एवं युवक सेवा संचालनालय महाराष्ट्र पुणे से जारी बताया गया था। जांच में यह दोनों का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। वहीं, दूसरे शिक्षक हरेराम चौधरी पिता बैधनाथ चौधरी निवासी शाहपुर पंडौल ने भी महाराष्ट्र पुणे से जारी फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी प्राप्त की थी। उनका नियोजन राजकीयकृत श्रीधर मध्य विद्यालय, शाहपुर में हुआ था। निगरानी अन्वेषण शाखा की जांच और शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों शिक्षकों की गिरफ्तारी के बाद जिले के अन्य फर्जी शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि जिले में कई ऐसे शिक्षकों के खिलाफ निगरानी विभाग और पुलिस जांच कर रही है, जिनके प्रमाण पत्र संदिग्ध पाए गए हैं। अब तक पंडौल में पांच फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि कई और मामलों में जांच जारी है। पंडौल में फर्जी शिक्षकों पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है, और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।