Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsCourt Sentences Four to Two Years in Jail for Dalit Assault and Violence in Madhubani
मारपीट व दलित प्रताड़ना में चार लोगों को सजा

मारपीट व दलित प्रताड़ना में चार लोगों को सजा

संक्षेप:

मधुबनी में मारपीट और दलित प्रताड़ना के आरोप में चार लोगों को दो-दो वर्ष की कारावास की सजा सुनाई गई। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने योगी यादव सहित अन्य तीन आरोपियों को दोषी करार दिया। आरोप है कि 28 मई...

Sep 12, 2025 01:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मधुबनी। मारपीट व दलित प्रताड़ना के आरोप में दोषी करार दिए गए योगी यादव सहित चार लोगों को कोर्ट ने दो-दो वर्ष की कारावास की सजा सुनाई है। गुरुवार को सजा के बिन्दु पर सुनवाई के बाद जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सह एससी एसटी मामलों के स्पेशल जज सैयद मोहम्मद फजलुल बारी की अदालत ने फैसला सुनाया। मामला रहिका का है। सूचक धनेश्वर महतो ने आरोप लगाया था कि 28 मई 2013 को भोगी यादव, योगी यादव, महेंद्र यादव एवं उपेन्द्र यादव ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर गाली गलौज एवं मारपीट किया। घर के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;