न्यायालय के आदेश पर बाजार में जमीन पर दिलाया कब्जा

Mar 01, 2026 10:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

झंझारपुर में न्यायालय के आदेश पर एक महत्वपूर्ण भूखंड पर दखल-दिहानी की कार्रवाई की गई। राम शाह को उनके हिस्से की जमीन पर प्रशासन की मदद से कब्जा दिलाया गया। इस मामले में अनुमंडल पदाधिकारी ने पत्र जारी किया था और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

न्यायालय के आदेश पर बाजार में जमीन पर दिलाया कब्जा

झंझारपुर। न्यायालय के आदेश पर रविवार को पुरानी बाजार स्थित एक महत्वपूर्ण भूखंड पर दखल-दिहानी की कार्रवाई कराई गई। बटवारा इसराय बाद मामले में पुरानी बाजार निवासी राम शाह को उनके हिस्से की जमीन पर प्रशासन की मौजूदगी में कब्जा दिलाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी कुमार गौरव द्वारा दखल-दिहानी को लेकर पत्र जारी किया गया था। पत्र में उल्लेख किया गया था कि जिला विधिक शाखा एवं प्रभारी पदाधिकारी, प्रभारी न्यायाधीश नजारत, व्यवहार न्यायालय झंझारपुर के आदेशानुसार राम साह बनाम गंगिया देवी मामले में संबंधित जमीन राम शाह के हिस्से की पाई गई है।निर्धारित तिथि पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। सिटी मैनेजर संजय कुमार दंडाधिकारी के रूप में उपस्थित रहे।

वहीं थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद थे। बीच बाजार की महत्वपूर्ण जमीन पर वर्षों से लंबित विवाद के बाद राम शाह को प्रशासनिक सहयोग से कब्जा दिलाया गया। कार्रवाई के दौरान विधि-व्यवस्था सामान्य रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।