ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीएनडीए सरकार में पराकाष्ठा पर पहुंच गया है भ्रष्टाचार : तेजस्वी

एनडीए सरकार में पराकाष्ठा पर पहुंच गया है भ्रष्टाचार : तेजस्वी

एनडीए ने पूरे सूबे में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। आज कोई जगह महफूज नहीं जहां बिना कुछ लिए गरीबों का काम हो। ये बातें लौकहा के पीपरौन हाई स्कूल परिसर में गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए...

एनडीए सरकार में पराकाष्ठा पर पहुंच गया है भ्रष्टाचार : तेजस्वी
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीThu, 29 Oct 2020 10:51 PM
ऐप पर पढ़ें

एनडीए ने पूरे सूबे में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। आज कोई जगह महफूज नहीं जहां बिना कुछ लिए गरीबों का काम हो। ये बातें लौकहा के पीपरौन हाई स्कूल परिसर में गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने कही। तेजस्वी यादव ने भारत भूषण मंडल के लिए वोट करने की अपील की।

सीएम नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उनसे सावधान रहने की जरूरत है। कहीं दातुन के चक्कर में पेड़ को जड़ से मत उखाड़िएगा। कहा कि आज ऐसा वक्त है कि मृत्यु प्रमाण— पत्र बनाने में भी कम से कम 200 रुपये लगते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार बनी तो अपने पहले कलम से दस लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दूंगा। समान काम के बदले समान वेतन दूंगा। इसके अलावे आशा, सेविका आदि को नियमित करूंगा। वृद्धावस्था पेंशन बढ़ेगा। उन्होंने मिथिलांचल के सभी सीटों से महागठबंधन के प्रत्याशी को विजय बनाने की अपील की। अध्यक्षता चन्द्रनारायण यादव ने की। सभा को प्रत्याशी भारत भूषण मंडल, गुलाबकांत यादव, डॉ. मुख्तार अहमद, रामलखन यादव आदि ने सम्बोधित किया।

राजद प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट सभाएं: तेजस्वी यादव ने राजद प्रत्याशियों के लिए कई जगहों पर सभा की। बाबूबरही हाईस्कूल परिसर में राजद प्रत्याशी उमाकांत यादव के समर्थन में सभी की। अंधराठाढ़ी के एमआरजी प्लस टू विद्यालय परिसर में उन्होंने राजनगर से राजद प्रत्याशी रामावतार पासवान के लिए वोट मांगे। बरही हाई स्कूल मैदान में खजौली विधान सभा क्षेत्र के महागठबंधन के राजद प्रत्याशी सीताराम यादव के पक्ष में सभा को संबोधित किया।

लौकही में राजद की चुनावी सभा को संबोधित करते तेजस्वी यादव व अन्य।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें