प्रभार को लेकर रहे विवाद की 16 को होगी सुनवाई
सीता मुरलीधर प्लस टू उच्च विद्यालय, बसैठ में प्रभार को लेकर विवाद गहरा गया है। वरीयता के निर्धारण में नियमों की अनदेखी की शिकायत पर क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक ने डीईओ को 16 मई को सुनवाई के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है। विद्यालय प्रबंध समिति ने प्रभार विवाद के चलते पठन-पाठन पर प्रभाव की जानकारी दी है।

बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। सीता मुरलीधर प्लस टू उच्च विद्यालय,बसैठ में प्रभार का मामला गहराता ही जा रहा है। वरीयता के निर्धारण में नियमों की अनदेखी की शिकायत पर क्षेत्रिय शिक्षा उप निदेशक,दरभंगा ने डीईओ,मधुबनी को पत्र जारी कर 16 मई को समर्पित परिवाद की सुनवाई में उपस्थित होने का निर्देश जारी किया है। उन्होने जारी पत्र में लिखा है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक कश फुद्दोजा ने समर्पित परिवाद में लिखा है कि वरीय शिक्षक होने के बावजूद उनसे कनीय शिक्षक रहे अनिल कुमार को प्रभारी प्रधानाध्यापक घोषित कर प्रभार देने के लिए दवाब दिया जा रहा है। उप निदेशक ने लिखा है कि सचिव,शिक्षा विभाग बिहार सरकार के द्वारा राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों में वरीयता को लेकर नियमावली सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्रेषित है।
इसके बावजूद प्रधानाध्यापक घोषित करने में नियम का अनुपालन नहीं किए जाने संबधित परिवाद प्राप्त हो रहा है, जो खेदजनक है।इधर, विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य जितेंद्र कुमार झा ने बताया कि प्रभार को लेकर चल रहे विवाद से विद्यालय में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है,जिसकी जानकारी विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सह विधायक विनोद नारायण झा को अवगत कराया गया है। प्रबंध समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि डीईओ कार्यालय में सुविधा शुल्क लेकर मनमानी पत्र जारी करने का भी आरोप लगाया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


