ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीइतिहास बदलने की हो रही साजिश : शकील

इतिहास बदलने की हो रही साजिश : शकील

कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ शकील अहमद में कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक पंडित जवाहर लाल नेहरू की छवि को खराब करने की कोशिश भाजपा कर रही...

इतिहास बदलने की हो रही साजिश : शकील
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीSun, 22 Sep 2019 12:09 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ शकील अहमद में कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक पंडित जवाहर लाल नेहरू की छवि को खराब करने की कोशिश भाजपा कर रही है। देश के इतिहास को बदलने का काम हो रहा है।

स्वतंत्रता आंदोलन में जिनकी अग्रणी भूमिका रही, उनकी छवि को खराब करने की कोशिश जारी है। वह भी ऐसे राजनीतिक दलों के द्वारा जिनका देश की आजादी में किसी तरह का कोई योगदान तक नहीं है। कश्मीर को भारत में रखने का श्रेय जवाहरलाल नेहरू को जाता है। जबकि भाजपा वाले जवाहर लाल नेहरु जी के चरित्र को गिराने की कोशिश में जुटी है। कहा जा रहा है कि जम्मू में जितनी समस्याएं है, नेहरु जी की वजह से है।

केंद्र में भाजपा की सरकार जब से सशक्त हुई है, तब से भारत के इतिहास बदलने की कोशिश की जा रही है। पंडित जवाहरलाल नेहरु देश की आजादी के लिए नो बार जेल गये। यातनाएं सही। अब साजिश कर सरदार पटेल और नेहरू जी का मुकाबला करवाया जा रहा है। जबकि सही बात यह है कि जिंदगी भर तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु प्रधानमंत्री सरदार बल्लभभाई पटेल साथ रहे। सरदार बल्लभभाई पटेल 1947 में प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में लिखा था ‘इस देश के लिए अगर किसी ने सबसे अधिक किया है तो वह प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु।

बावजूद भाजपा इन विषयों को लेकर राजनीति कर रही है और इतिहास को झूठलाने की कोशिश कर रही है। आज देश जिन बातों पर गर्व कर रहा है, उसमें एम्स, आइआइएम, इसरो सहित कई अन्य संस्थाएं हैं। यह सभी पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में ही हुआ है।

बावजूद भाजपा का एक जुमला है कि 70 वर्षों में देश में कुछ भी नहीं हुआ। मौके पर मो. शब्बीर, वशिष्ठ नारायण झा, अमानुल्लाह खान, नलिनी रंजन झा उर्फ रूपन झा, कमरुल होदा, मिथिलेश झा, शमशुल खान, मुखिया शिवचंद्र मिश्र आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें