जिला अध्यक्ष पद पर सहमति बनाने को कांग्रेसियों की बैठक
खजौली कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में बाबूबरही विधानसभा स्तरीय संगठन सृजन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष पद पर सहमति बनाने और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं की राय को अहम मानते हुए पारदर्शी चयन प्रक्रिया पर बल दिया गया।

खजौली। खजौली कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में बाबूबरही विधानसभा स्तरीय संगठन सृजन अभियान के तहत गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने की। बैठक में आईसीसी पर्यवेक्षक अखिलेश शुक्ला तथा पीसीसी प्रोडक्शन संजय महाराणा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिला अध्यक्ष पद पर सहमति बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पर्यवेक्षक अखिलेश शुक्ला ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की राय अहम है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से खुलकर अपने विचार रखने की अपील की। इस दौरान आम कांग्रेसजनों की सहमति से जिला अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया को पारदर्शी और सर्वसम्मत बनाने पर बल दिया गया।अंत
में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बाबूबरही विधानसभा पर्यवेक्षक अनिल कुमार अनिल, सुनील कुमार रावत, लदनिया अध्यक्ष शकील अख्तर, नवल किशोर झा, श्यामनंद झा, विष्णुकांत मिश्रा, वीरेंद्र झा, विशेश्वर झा, सुशील झा, बृजमोहन यादव, मोहम्मद छेदी, बिजलीकांत झा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


