हरलाखी में उत्सवी माहौल में हुआ छठ
हरलाखी। प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों में लोक आस्था का महापर्व छठ उत्सवी माहौल...

हरलाखी। प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों में लोक आस्था का महापर्व छठ उत्सवी माहौल में पूरे आस्था के साथ सम्पन्न हो गया। अस्ताचलगामी व उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर चारदिवसीय महापर्व का समापन किया गया। अर्घ्य देने के उपरांत अपने—अपने घाट पर राणा मईया की कथा सुनने के उपरांत व्रतियों ने श्रद्धालुओं को सिंदूर व पिठार का टीका लगाकर महापर्व का समापन किया। इसके बाद व्रतियां प्रसाद ग्रहण करने के उपरांत 36 घंटे का निर्जला व्रत को संपन्न किया। मैथिलि छठ गीतों से माहौल भक्तिमय बना हुआ था। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बीडीओ कृष्णमुरारी, सीओ सौरभ कुमार, हरलाखी थानाध्यक्ष अनोज कुमार एवं खिरहर थानाध्यक्ष अंजेश कुमार अलग—अलग टीम बनाकर घाटों पर भ्रमण किये।
