ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीमधुबनी में कड़ाके के ठंड से बचने को पशु भी सेंक रहे अलाव, VIDEO

मधुबनी में कड़ाके के ठंड से बचने को पशु भी सेंक रहे अलाव, VIDEO

मधुबनी में शीतलहर और कड़ाके की ठंड से आम-आवाम हलकान हैं। कड़ाके की ठंड से पशु-पक्षी भी प्रभावित हो रहे हैं। ठंड के कारण शहर में घूमने वाली गायें भी कूड़े की ढेर में लगी सेंकती नजर आईं। शहर से सटे...

मधुबनी में कड़ाके के ठंड से बचने को पशु भी सेंक रहे अलाव, VIDEO
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीFri, 19 Jan 2018 12:18 PM
ऐप पर पढ़ें

मधुबनी में शीतलहर और कड़ाके की ठंड से आम-आवाम हलकान हैं। कड़ाके की ठंड से पशु-पक्षी भी प्रभावित हो रहे हैं। ठंड के कारण शहर में घूमने वाली गायें भी कूड़े की ढेर में लगी सेंकती नजर आईं। शहर से सटे चकदह में यह नजारा देखने के लिए कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

हालांकि 11 बजे धूप निकलने के आसार दिखने लगे। इससे लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली। लोग घरों से बाहर निकले। दिनभर लोगों ने अपने पेडिंग काम को पूरा किया। सड़कों पर आवाजाही बढ़ती दिखाई दी। हालांकि डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने स्कूलों में पठन-पाठन कार्य को शुरू करवा दिया है।

शुक्रवार को बाजार में भी रौनक रही। हर बाजार में जमकर खरीदारियां हुइंर्। धूप खिलने से सबसे अधिक राहत अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिली। वे लोग भी वार्ड से निकलकर खिली धूप का मजा लिया। इस साल पहली बार पूरे दिन सूरज ने अपनी पलकें खोले रखीं। लगातार 15 दिनों से जारी ठंड से बच्चे और बूढ़े भी घरों से निकले। बूढ़ों ने जहां दिनभर धूप में बैठकर भगवान का शुक्रिया अदा किया, वहीं बच्चों ने खूब मस्ती काटी। खेल के मैदानों में दिनभर क्रिकेट, बैडमिंटन और खेलों का आनंद लिया। कुला मिलाकर धूप की वजह से ठंड में भी कमी आई। सदर अस्पताल परिसर में चारों तरफ चहलकदमी बढ़ी। भर्ती मरीज वार्ड से बाहर निकलकर धूप का आनंद लिया। गर्म कपड़ों को भी धूप में रखा गया। धूप खिलते ही किसानों के चेहरे खिल उठे। किसान फसल को देखने खेतों की ओर निकले। जारी ठंड और शीतलहर से फसलों की रौनक गायब थी। ठंड की वजह से पौधे सिकुड़ गये थे। पर अब धूप निकलने से फसल को भी फायदा होगा। ठिठक सी गई फसलों ग्रोथ में विस्तार होगा। पटवन कर चुके किसान की फसल भी अब लहलहा उठेगी। किसानों ने उन फसलों में उर्वरक का उपयोग किया। सरसों और अन्य फसलों को भी धूप खिलने और ठंड कम होने से फायदा होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें