Madhubani News: कृषि ऋण आउटरीच कैंप का आयोजन

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

Madhubani News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने मधुबनी के मूसानगर में कृषि ऋण आउटरीच कैंप का आयोजन किया। इस अवसर पर 100 से अधिक लाभार्थियों को 5 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण राशि स्वीकृत की गई। बैंक ने किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता प्रदान की, जैसे कृषक क्रेडिट कार्ड और कुटीर उद्योग।

Madhubani News: कृषि ऋण आउटरीच कैंप का आयोजन

Madhubani News: मधुबनी, एक संवाददाता । सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा सोमवार को मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैंप का आयोजन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मूसानगर बुनकर कॉलोनी हवाई अड्डा भौंआरा में किया गया। मौके पर एलडीएम गजेंद्र मोहन झा ने बताया कि मधुबनी जिला स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के सभी विशाखाओं द्वारा कृषि क्षेत्र में विभिन्न ऋण योजनाओं तथा किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह, डेयरी,मत्स्य पालन,पशुपालन, मुर्गी पालन, पीएमएफएमई आदि योजनाओं के तहत 100 से अधिक लाभुकों को कुल 5 करोड़ से अधिक की ऋण राशि की स्वीकृति एवं संवितरण किया गया। मौके पर उन्होंने लाभार्थियों को कहा कि बैंक के द्वारा आपको कुटीर उद्योग एवं व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण राशि गई है।

कार्यक्रम में जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड जिला गव्य विकास पदाधिकारी निदेशक आर सेटी आदि के साथ सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधक व कृषि वित्त पदाधिकारी उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमधुबनीMadhubani News: कृषि ऋण आउटरीच कैंप का आयोजन