जनगणना को लेकर पर्यवेक्षकों को दिए निर्देश
बाबूबरही में जनगणना-2027 के कार्यों को गति देने के लिए टीपीसी भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पर्यवेक्षकों को मकान सूचीकरण कार्य को सुचारू बनाने के लिए निर्देश दिए गए। बीडीओ ने जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का आग्रह किया।

बाबूबरही, निज संवाददाता। बुधवार को जनगणना- 2027 के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से टीपीसी भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता चार्ज अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास ने की। जहां मौजूद प्रखंड क्षेत्र के सभी 69 पर्यवेक्षक को मकान सूचीकरण कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने पर्यवेक्षकों को एचएलबी- हाउस लिस्टिंग ब्लॉक की चौहद्दी निर्धारित करने, नजरी नक्शा तैयार करने तथा प्रत्येक मकान को चिन्हित कर उस पर क्रम संख्या अंकित करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बीडीओ ने बल देते हुए कहा कि जनगणना कार्य सरकार की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।
जिसके माध्यम से विकास योजनाओं का सही आकलन संभव हो पाता है। उन्होंने सभी पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने यह भी कहा कि मकान सूचीकरण के दौरान हर घर तक पहुंचना सुनिश्चित करें और निर्धारित प्रारूप के अनुसार सभी सूचनाएं एकत्रित करें। बैठक में कार्य की समयबद्धता और गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


