बीडीओ ने की जनगणना महाभियान की समीक्षा
प्रखंड क्षेत्र में जनगणना 2026-27 का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर ने महथा गांव का दौरा कर प्रगणकों और सुपरवाइजरों के साथ कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पारदर्शिता और सटीकता पर जोर दिया और कहा कि जनगणना भविष्य की योजनाओं का आधार है।

लदनियां,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में जनगणना 2026-27 का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इस महाभियान की शुचिता व गति का जायजा लेने के लिए बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर ने क्षेत्र का सघन दौरा किया। उन्होंने महथा गांव स्थित उत्कृष्ट मध्य विद्यालय पहुंचकर प्रगणकों व सुपरवाइजरों के साथ कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ की चेतावनी
निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनगणना का डेटा भविष्य की सरकारी योजनाओं का आधार बनता है, इसलिए इसमें पारदर्शिता व सटीकता अनिवार्य है। प्रखंड में कुल 323 प्रगणक व 59 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। ये कर्मी अपने निर्धारित क्षेत्रों में घर-घर जाकर नजरी नक्शा तैयार करने, घरों का नंबरीकरण करने व परिवारों की विस्तृत लिस्टिंग करने में जुटे हैं।
महथा गांव में निरीक्षण
महथा गांव में निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने न केवल फाइलों का अवलोकन किया, बल्कि मौके पर मौजूद कर्मियों से डेटा प्रविष्टि की बारीकियों पर सीधा संवाद भी किया। नजरी नक्शा नंबरीकरण के सुचारू कार्य को देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने प्रगणकों को तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान व ग्रामीणों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर सटीक जानकारी जुटाने के लिए प्रोत्साहित भी किया। कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि यह भविष्य के विकास के खाके का आधार है। पारदर्शिता व समयबद्धता इस मिशन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


