बिस्फी में डिग्री कॉलेज खोलने के लिए पर्यटन मंत्री को दिया आवेदन
बिस्फी में डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए अभियान जारी है। दर्जनों लोगों ने पर्यटन मंत्री अरूण शंकर प्रसाद को आवेदन सौंपा है। विद्यापति की पाठशाला की भूमि पर कॉलेज खोलने की मांग की गई है। जन संभावना पार्टी और जनशक्ति जनता दल के नेताओं ने भी इस मुद्दे पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया है।

बिस्फी। प्रखंड मुख्यालय के आसपास डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए अभियान लगातार जारी है।इसी क्रम में दर्जनों लोगों द्वारा हस्ताक्षरित एक आवेदन पर्यटन मंत्री अरूण शंकर प्रसाद को सौंपा गया है।मंत्री से विद्यापति द्वारा 14वीं एवं 15वीं शताब्दी में संचालित पाठशाला की भूमि पर डिग्री कॉलेज विद्यापति के नाम पर खोलने की मांग की गई है। जन संभावना पार्टी के जिलाध्यक्ष रामविलास महतो ने बताया कि डिग्री कॉलेज को लेकर सभी सक्षम पदाधिकारी एवं नेताओ से संपर्क किया जा रहा है।इधर जनशक्ति जनता दल के जिलाध्यक्ष वरूण यादव ने भी बिस्फी में ही डिग्री कॉलेज की स्थापना करने की मांग डीएम मधुबनी एवं शिक्षा मंत्री से की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



