Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsBurglars Target Empty Home in Kanhauli Steal Jewelry Worth Lakhs
झंझारपुर में बंद घर का एस्बेस्टस तोड़ लाखों की चोरी

झंझारपुर में बंद घर का एस्बेस्टस तोड़ लाखों की चोरी

संक्षेप:

झंझारपुर के कन्हौली गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और सामान चुरा लिया। गृहस्वामी ओम प्रकाश झा परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। जब वे लौटे, तो घर में सामान बिखरा हुआ मिला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

Dec 25, 2025 10:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में बेखौफ चोरों ने एक बंद आवासीय घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। घटना गृहस्वामी ओम प्रकाश झा के घर की है, जो सपरिवार घर बंद कर बाहर गए हुए थे। बुधवार को जब परिवार वापस लौटा, तब चोरी की इस बड़ी वारदात का खुलासा हुआ। चोरों ने घर में प्रवेश करने के लिए दूसरी मंजिल पर बनी सीढ़ी के नागोल (छत का ऊपरी हिस्सा) पर लगे एस्बेस्टस को तोड़ दिया। अंदर घुसने के बाद चोरों ने एक-एक कर पांच कमरों की तलाशी ली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गृहस्वामी ने बताया कि चोरों ने कमरों में रखे ट्रंक और आलमारी के ताले तोड़ दिए और उसमें रखे पांच भरी सोने के आभूषण, 10 भरी चांदी के जेवरात, कीमती कपड़े और इनवर्टर चोरी कर ले गए। चोरी गए सामानों की कुल कीमत लाखों में आंकी जा रही है। बताया जाता है कि गृहस्वामी 19 दिसंबर को घर बंद कर बाहर गए थे। चोरी की यह घटना 19 से 23 दिसंबर की रात के बीच किसी समय अंजाम दी गई है। बुधवार को जब ओम प्रकाश झा वापस आए और घर के अंदर दाखिल हुए तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच प्राथमिकता के आधार पर कर चुकी है। हालांकि, अब तक पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।