स्कूल से चावल चोरी, सड़क पर छोड़ कर आरोपी फरार
मधवापुर के उतरा मिडिल स्कूल का ताला तोड़कर चोरों ने डेढ़ क्विंटल चावल चुरा लिया। घटना बुधवार रात हुई। ग्रामीणों ने बाइक पर चावल ले जा रहे युवकों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे भाग निकले। पुलिस ने चावल और बाइक जब्त कर ली और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

मधवापुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के उतरा मिडिल स्कूल का ताला तोड़ कर अपराधियों ने डेढ़ क्विंटल चावल चुरा लिया। मामला बुधवार की रात का है। एक शादी समारोह की भीड़ के पास बाइक पर चावल ले कर जाते दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ने की कोशिश की। लेकिन, बाइक व चावल छोड़ कर दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। मामले की सूचना पर डायल 112 की पुलिस ने चावल और बाइक को अपने कब्जे में ले कर साहरघाट थाना के हवाले कर दिया। उधर एचएम इंदू कुमारी ने ग्रामीणों से इस घटना की जानकारी ली। फिर मामले की शिकायत साहरघाट पुलिस को आवेदन देकर की।
उन्होंने इस मामले में उतरा गांव निवासी जीबछ खतबे के बेटे राजीव कुमार और अवधेश पासवान के बेटे संजय पासवान को आरोपित किया है। एचएम ने इस घटनाक्रम की लिखित जानकारी मधवापुर बीईओ को भी दी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


