एनसीसी का कोई भी कैडेट यदि सेना में अधिकारी बनना चाहता है तो करेंगे सहयोग: ब्रिगेडियर

Jan 03, 2026 09:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

नए वर्ष के पहले दिन ब्रिगेडियर एस. मेहरोत्रा ने एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, मुजफ्फरपुर में कमांडर का पदभार संभाला। उन्होंने 34 बिहार बटालियन का दौरा कर देशभक्ति और अनुशासन का संदेश दिया। उन्होंने कैडेटों के प्रशिक्षण और प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी ली और सुधार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

एनसीसी का कोई भी कैडेट यदि सेना में अधिकारी बनना चाहता है तो करेंगे सहयोग: ब्रिगेडियर

मधुबनी,एक संवाददाता। नए वर्ष के पहले दिन सिख लाइट इन्फैंट्री के ब्रिगेडियर एस. मेहरोत्रा ने एनसीसी ग्रुप मुख्यालय,मुजफ्फरपुर में ग्रुप कमांडर का पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को उन्होंने 34 बिहार बटालियन एनसीसी मधुबनी का दौरा कर देशभक्ति और अनुशासन का संदेश दिया। बटालियन परिसर पहुंचने पर कमांडिंग अफसर कर्नल नितिन झा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद ब्रिगेडियर मेहरोत्रा ने कैडेटों के प्रशिक्षण, उपलब्ध हथियारों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और प्रशासनिक व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बटालियन में मौजूद सूबेदार मेजर के. बी. आले, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार बी. के. मल्लिक, सूबेदार सुनील कुमार, रामलाल, एन. सी. मेहता, एएनओ मो. शमशीर, एस. एन. के. शर्मा सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के प्रत्येक कक्ष का बारीकी से अवलोकन किया और जहां सुधार की आवश्यकता महसूस हुई, वहां आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया। उनके सुझावों से बटालियन के कार्य संचालन को और बेहतर बनाने की दिशा मिली। इस अवसर पर ब्रिगेडियर एस. मेहरोत्रा ने कहा कि वे सैन्य अधिकारी चयन बोर्ड में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मुजफ्फरपुर एनसीसी ग्रुप का कोई भी कैडेट यदि सेना में अधिकारी बनना चाहता है तो वे स्वयं उसकी तैयारी में मार्गदर्शन और सहयोग देने के लिए तत्पर रहेंगे। उनके इस राष्ट्रसेवा और युवाओं को प्रेरित करने वाले संकल्प का कमांडिंग अफसर सहित सभी पदाधिकारियों ने स्वागत किया और इसे कैडेटों के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;