ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीलड़के को अज्ञात ट्रक ने कुचला, मां हुई घायल

लड़के को अज्ञात ट्रक ने कुचला, मां हुई घायल

अरेर थाने के मुरैठ गांव के निकट शौच से लौट रहे सात वर्षीय मो चांद की मौत ट्रक के ठोकर लगने से हो गई। मां नसीमा खातून अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से घायल हो गई। उसे कलुआही पीएचसी में भर्ती किया...

लड़के को अज्ञात ट्रक ने कुचला, मां हुई घायल
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीSat, 01 Jun 2019 11:15 PM
ऐप पर पढ़ें

अरेर थाने के मुरैठ गांव के निकट शौच से लौट रहे सात वर्षीय मो चांद की मौत ट्रक के ठोकर लगने से हो गई। मां नसीमा खातून अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से घायल हो गई। उसे कलुआही पीएचसी में भर्ती किया गया है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 105 मुख्य पथ रहिका-जयनगर को कलुआही के निकट जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ एवं एसएचओ के अश्वासन पर लगभग तीन घंटे बाद जाम हटाया गया। लोगों ने बताया कि मां-बेटे शौच के लिए घर से निकले थे। लौटते समय एनएच 105 पार करते समय रहिका से जयनगर की ओर जा रही ट्रक की चपेट में आ गये। लड़के की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धक्का लगने से मां गिर कर घायल हो गई।

चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना की बात फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ ने सड़क जाम कर दी। सीओ प्रमोद कुमार सिंह, अरेर थानाध्यक्ष रामाशीष कामती पहुंच गये। तत्काल कबीर अंत्येष्टि तथा अन्य चार लाख रुपये मुआवजा दिये जाने के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ट्रक की खोजबीन की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें