Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsBorder Dispute Erupts Over Drain Construction Between India and Nepal in Madhwapur
बॉर्डर पर नाला निर्माण मुद्दे पर नेपाल के सीमावर्ती नागरिकों के बीच बढ़ा विवाद

बॉर्डर पर नाला निर्माण मुद्दे पर नेपाल के सीमावर्ती नागरिकों के बीच बढ़ा विवाद

संक्षेप:

मधवापुर में भारत-नेपाल सीमा पर नाला निर्माण को लेकर विवाद बढ़ गया। यह मामला तब शुरू हुआ जब मधवापुर पंचायत के मुखिया ने नाला बनवाने के लिए खुदाई करवाई। नेपाल के नागरिकों ने इसे नो मेंस लैंड पर अनधिकृत कार्य बताया। विवाद बढ़ने पर सुरक्षा कर्मियों ने मामला शांत कराया और जनप्रतिनिधियों को बैठक करने की सहमति दी।

Dec 24, 2025 10:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मधवापुर,निज प्रतिनिधि। इंडो नेपाल बॉर्डर पर मधवापुर में नाला निर्माण के मुद्दे पर नेपाल सीमा पर दोनों देशों के नागरिकों के बीच विवाद बढ़ गया। मामला बुधवार की शाम का है। पुलिस के अनुसार मधवापुर पंचायत के मुखिया राजेश कुमार बॉर्डर पर नाला बनवाने के लिए जेसीबी से अतिक्रमण हटाने के साथ खुदायी शुरू करायी थी। उसी दौरान नेपाल के मटिहानी नगरपालिका के लोगों व मधवापुर वासियों के बीच नाला निर्माण करवाने और नहीं करवाने मुद्दे पर विवाद शुरू हो गया। नेपाल के लोग नो मेंस लैंड पर अनधिकृत तरीके से नाला निर्माण की शुरुआत करने का आरोप लगा रहे थे।

वहीं दूसरी ओर मधवापुर के लोगों का कहना है कि पूर्व में की गयी नापी के आधार पर नाला बनाया जा रहा था। इसी बहस के दौरान विवाद बढ़ कर हंगामा का रूप ले लिया। आखिरकार मटिहानी और मधवापुर के सुरक्षाकर्मियों की पहल पर तत्काल मामला शांत किया गया। फिर, दोनों तरफ के जनप्रतिनिधियों को आपस में बैठक कर निर्णय लेने की सहमति बनी। समाचार लिखे जाने समय तक बैठक शुरू नहीं हो पायी थी। मुखिया राजेश कुमार ने इस विवाद को नाला निर्माण से अलग बताया। मधवापुर थानाध्यक्ष हर्षराज ने बताया कि पहले के समय में सीमा पर नाला बनवाने के लिए नापी हुई थी या नहीं, उन्हें नहीं पता है। अंचल पदाधिकारी ही इस विषय में विशेष बता सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;