कमला नदी में सोहराय मदनपुर के निकट उपलाता मिला युवक का शव
Dec 03, 2025 08:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
लखनौर के सोहराय मदनपुर के निकट कमला नदी में 22 वर्षीय अमोद कुमार पासवान का शव मिला। वह 28 नवंबर से लापता था। उसके पिता ने बताया कि अमोद चाय पीकर घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। पुलिस ने शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लखनौर, निज प्रतिनिधि। झंझारपुर आरएस थाना के सोहराय मदनपुर के निकट बुधवार को कमला नदी में 22 वर्षीय युवक का शव उपलाता मिला। मृतक का पहचान राम प्रसाद पासवान के पुत्र अमोद कुमार पासवान के रुप में हुई है। वह आरएस थाना के पुरनी पोखर, वार्ड 22 का निवासी है। मृतक पेन्टर का काम करता था। मृतक के पिता ने बताया कि उनका पुत्र अमोद 28 नवंबर से ही लापता था। शाम को चाय पीकर घर से निकला तो उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजन लगातार खोजबीन में लगे हुए थे। मृतक दो भाई में छोटा था। वह अविवाहित था। परिजनों ने बताया कि युवक पहले नशा आदि था। लेकिन नशा मुक्ति का दवा सेवन करने के बाद कुछ दिनों से पूर्ण स्वस्थ होकर अपने काम धंधा में लग गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर आरएस थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को नदी से निकाल कर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया युवक का पानी में डूबने से मौत होने की संभावना प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। मृतक के माता फुलो देवी का रो,रोकर बुरा हाल है। घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्थानीय लोगों ने कहा कि युवक होनहार था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



