हिन्दी, अंग्रेजी, मैथिली, उर्दू, संस्कृत और दर्शनशास्र के छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

May 06, 2026 10:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

बीएम कॉलेज रहिका में इंटर्नशिप उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों को इंटर्नशिप के महत्व और प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. नितेश कुमार झा ने गाइडलाइन पर प्रकाश डाला और छात्रों को महत्वपूर्ण तिथियों को याद रखने की सलाह दी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने मार्गदर्शन प्रदान किया।

हिन्दी, अंग्रेजी, मैथिली, उर्दू, संस्कृत और दर्शनशास्र के छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

संदीप कुमार मधुबनी। बीएम कॉलेज रहिका में इंटर्नशिप उन्मुखीकरण कार्यक्रम के परामर्श सत्र के दूसरे दिन बुधवार को मानविकी संकाय के अंतर्गत हिन्दी, अंग्रेजी, मैथिली, उर्दू, संस्कृत और दर्शनशास्र के छात्र-छात्राओं में भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत उन्मुखीकरण कार्यक्रम के समन्वयक मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. नितेश कुमार झा के संबंधित विभाग के शिक्षकों का परिचयात्मक उद्बोधन एवं कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुतीकरण से हुई। डॉ. नितेश विश्वविद्यालय के इंटर्नशिप गाइडलाइन का हवाला देते हुए छात्रों को लगातार पूरे इंटर्नशिप अवधि में अपने महाविद्यालय के टीचिंग मेंटर के साथ निर्देशन के लिए बने रहने की सलाह दी । इन्होंने छात्रों को कुछ महत्वपूर्ण तिथियों को नोट करने एवं याद रखने की नसीहत दी ताकि इंटर्नशिप संबंधित सारी जरूरी प्रक्रिया ससमय पूरी की जा सके।

कॉलेज के हिंदी विभाग के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ संतोष कुमार ने इंटर्नशिप के महत्व पर प्रकाश डाला। इन्होंने कहा कि इंटर्नशिप न केवल छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करती है, बल्कि उनके कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को भी सुदृढ़ बनाती है। इन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे इस अवसर का पूर्ण लाभ उठाएं और अपने विषय से संबंधित संस्थानों में सक्रिय सहभागिता करें। मैथिली विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. रामसुंदर पासवान, संस्कृत के श्री निहोर रमन एवं उर्दू विभाग के डॉ. जमशेद आलम ने अपने-अपने विभाग के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए उपयुक्त सेक्टर, एजेंसी का चयन करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के समापन उद्बोधन डॉ. कुमार वैभव (कॉलेज इंटर्नशिप नोडल अधिकारी) ने अपने अभिप्रेरणात्मक शब्दों के साथ अंग्रेजी विभाग के बच्चों को उपयुक्त मार्गदर्शन करते हुए किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।