ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीपुलवामा के शहीदों को भाजपा ने दी श्रद्घांजलि

पुलवामा के शहीदों को भाजपा ने दी श्रद्घांजलि

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुये 40 सीआरपीएफ जवानों की शहादत की बरसी पर शुक्रवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने मधेपुर में श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया। भाजपा मधेपुर उत्तरी मंडल कार्यालय पर मंडल...

पुलवामा के शहीदों को भाजपा ने दी श्रद्घांजलि
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीSun, 16 Feb 2020 11:48 PM
ऐप पर पढ़ें

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुये 40 सीआरपीएफ जवानों की शहादत की बरसी पर शुक्रवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने मधेपुर में श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया। भाजपा मधेपुर उत्तरी मंडल कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार झा की अध्यक्षता में कैंडल जलाकर शहीद हुये भारत के वीर सपूतों को नमन किया गया। मौके पर दो मिनट का मौन रखकर 40 शहीद हुये जवानों को श्रद्घांजलि अर्पित की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश भारत मां के इस वीर सपूत के बलिदान को कभी नहीं भूल पाएगा। श्रद्घांजलि सभा में अनुरंजन झा, दीपक कुमार, महादेव पासवान, संतोष साह, नर्मदेश्वर पासवान, सुमन झा, मुरारी झा, मुंधीर पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता थे।

कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि:

बेनीपट्टी। पुलवामा में शहीद हुए जवानों के सम्मान में बेनीपट्टी में केंडल मार्च निकाला गया। शहीद हुए जवानों के प्रति श्रद्धासुमन व्यक्त किया गया। केंडल मार्च लोहिया चौक से पूरे बाजार का भ्रमण करते अम्बेडकर चौक तक गया। वक्ताओं ने बीर जवानों के प्रति दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिये तथा कायरता पूर्ण किये गये हमले का मूंहतोड जवाब देने की मांग सरकार से की। केंडल मार्च का नेतृत्व भगत सिंह फैन स्टूडेट यूनियन ने की। इस मार्च में स्थानीय व्यवसायियों, बुद्धजीवियों ने भी भाग लिया। (निप्र.)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें