ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीवाहन की ठोकर से बाइक सवार एक की मौत

वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक की मौत

रामपट्टी-मधुबनी मुख्य सड़क पर रविवार रात चार पहिया वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बाइक सवार दो अन्य युवक जख्मी हो गये। जेल गेट से पश्चिम महिनाथपुर बिजली गोदाम के पास हुई। मृतक की...

वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीMon, 02 Mar 2020 11:39 PM
ऐप पर पढ़ें

रामपट्टी-मधुबनी मुख्य सड़क पर रविवार रात चार पहिया वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बाइक सवार दो अन्य युवक जख्मी हो गये। जेल गेट से पश्चिम महिनाथपुर बिजली गोदाम के पास हुई। मृतक की पहचान भैरवस्थान थाना के भराम गांव निवासी राजू मंडल के पुत्र पंकज कुमार मंडल 25 वर्ष के रुप में की गई। वहीं घायलों की पहचान धनिक मंडल व ओम मंडल के रुप में हुई है। दोनों भैरवस्थान थाना क्षेत्र के ईमादपट्टी गांव का रहने वाला है।

घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थानाध्यक्ष अमृत कुमार साहने दारोगा बीके ठाकुर एवं दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मधुबनी सदर अस्पताल लाया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त की गई है। वहीं ठोकर मारने के बाद चालक चार पहिया वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार की रात करीब नौ बजे पंकज कुमार मंडल, धनिक मंडल व ओम मंडल एक ही बाइक पर सवार होकर मधुबनी की ओर जा रहा था। इसी क्रम में महिनाथपुर बिजली गोदाम के पास पीछे से एक चार पहिया वाहन बाइक में ठोकर मार दी। पंकज व बाइक पर सवार अन्य दोनों लड़का सड़क पर गिर गये। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर उसकी मौत हो गयी। ठोकर इतनी तेज थी की बाइक 50 फीट दूर जा गिरी। तेज आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे। कुछ लोगों ने पंकज को पानी भी दी, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष श्री साह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दी गई है। दोनों जख्मियों का इलाज चल रहा है। थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि पीछे से किसी चार पहिया वाहन से बाइक में ठोकर लगी है। चालक वाहन लेकर निकल गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें