महंगाई, बेरोजगारी व जलजमाव के खिलाफ 3 व 4 जून को होगा धरना-प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

बिहार प्रांतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, मनरेगा, पेंशन और भूमि विवाद पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष राम नारायण यादव ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी चरम पर हैं, और महिलाओं सहित मजदूर पलायन कर रहे हैं। 3-4 जून को समस्याओं के समाधान के लिए धरना-प्रदर्शन होगा।

महंगाई, बेरोजगारी व जलजमाव के खिलाफ 3 व 4 जून को होगा धरना-प्रदर्शन

झंझारपुर/मधेपुर। बिहार प्रांतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन अंचल कमेटी मधेपुर की बैठक रविवार को न्यू बस स्टैंड स्थित संगठन कार्यालय में कॉमरेड बिकरू मुखिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, मनरेगा, पेंशन, भूमि विवाद तथा जलजमाव समेत विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के जिला अध्यक्ष राम नारायण यादव ने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आम लोगों की परेशानी बढ़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा की स्थिति खराब होने से मजदूरों के समक्ष रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है। अब पुरुषों के साथ-साथ महिला मजदूर भी पलायन को मजबूर हो रही हैं।उन्होंने

कहा कि पिछले तीन माह से पेंशनधारियों के खातों में पेंशन राशि नहीं पहुंची है। भूमिहीन परिवारों को आवासीय भूमि उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जबकि अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों को उजाड़ा जा रहा है। पर्चाधारियों को जमीन पर दखल नहीं दिलाया जा रहा है। सितंबर 2025 में आयोजित विशेष राजस्व शिविर में प्राप्त आवेदनों का भी निष्पादन नहीं हो सका है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि बेमौसम बारिश के कारण प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या विकराल रूप ले चुकी है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 3 एवं 4 जून को जिला पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें मधेपुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे।बैठक में अंचल सचिव हारून, अजय कुमार अमर, कारी मुखिया, रुकमीन देवी, श्यामा देवी, मो. मकसूद आलम, नजीर कुजरा, बीना खातून, भोली खातून, जगदीश सदाय सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार रखे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।