Madhubani News: डीएलएड पास विद्यार्थियों को मिला आवेदन का मौका

हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

Madhubani News: बिहार लोक सेवा आयोग की टीआरई-4.0 शिक्षक भर्ती परीक्षा में डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2024-2026 और परीक्षा वर्ष 2026 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिलेगा। वे अंकपत्र की वेब कॉपी अपलोड कर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। शिक्षा विभाग के फैसले से मधुबनी जिले के युवाओं सहित अन्य जिलों और राज्यों से डीएलएड उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को राहत मिली है।

Madhubani News: डीएलएड पास विद्यार्थियों को मिला आवेदन का मौका

Madhubani News: मधुबनी,निज संवाददाता। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा टीआरई-4.0 में डीएलएड अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर देने से शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत मिली है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार,डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2024-2026 और परीक्षा वर्ष 2026 में उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने अंकपत्र की वेब कॉपी अपलोड कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस फैसले से जिले के भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि इसकी मांग इन अभ्यर्थियों द्वारा लगातार की जा रही थी । विभाग के इस निर्णय से इन अभ्यर्थियों को इसी वर्ष होने वाली परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा ।

जिले में डीएलएड की पढ़ाई कराने वाले करीब आठ निजी संस्थानों के अलावा दो सरकारी शिक्षण संस्थान भी हैं। इन संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के साथ जिले के ऐसे युवा भी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने दूसरे जिलों या अन्य राज्यों के संस्थानों से डीएलएड की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमधुबनीMadhubani News: डीएलएड पास विद्यार्थियों को मिला आवेदन का मौका