Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsBihar Teachers Union Meeting Addresses Issues and Plans for Upcoming Events
शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक में आंदोलन की रणनीति तय

शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक में आंदोलन की रणनीति तय

संक्षेप:

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक मधुबनी में हुई। संघ के अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि शिक्षकों को राज्य सरकार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। ई शिक्षा कोष के तहत नेटवर्क समस्याओं पर भी सवाल उठाए गए। 24 दिसंबर को संघ का 19वां संकल्प दिवस कार्यक्रम होगा जिसमें शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।

Dec 22, 2025 11:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मधुबनी, निज संवाददाता। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) जिला इकाई के तत्वावधान में प्रखंड संघ, अनुमंडल संघ तथा जिला संघ के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक संघ के जिला कार्यालय सप्ता में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष राजू यादव ने की जबकि संचालन जिला प्रधान सचिव पवन कुमार चौधरी के द्वारा किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में शिक्षक एवं पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षकों को विभिन्न स्तरों पर प्रताड़ित करने की नीति अपनाई जा रही है।

उन्होंने विशेष रूप से ई शिक्षा कोष के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि नेटवर्क की गंभीर समस्या के बावजूद विलंब होने पर कार्रवाई किया जाना अत्यंत खेदजनक है। जिले के कई विद्यालय ऐसे हैं, जहां नेटवर्क सही ढंग से काम नहीं कर रहा है और इसका खामियाजा शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है। 24 को आयोजित जिला स्थापना दिवस की तैयारी जोरों पर बैठक में जिला अध्यक्ष राजू यादव एवं जिला प्रधान सचिव पवन कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि आगामी 24 दिसंबर को संघ का 19वां संकल्प दिवस कार्यक्रम स्थानीय नगर निगम के विवाह भवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दिन के 12 बजे प्रारंभ होगा। उन्होंने जिले के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विभागीय पदाधिकारी एवं प्रदेश संघ के पदाधिकारी भी शिक्षकों को संबोधित करेंगे। बैठक में यह भी बताया गया कि प्रत्येक प्रखंड संघ से सैकड़ों शिक्षकों के शामिल होने की प्रबल संभावना है। संकल्प दिवस कार्यक्रम में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर रणनीति तय की जाएगी तथा पुराने शिक्षकों की भांति सभी सुविधाएं प्राप्त करने के लिए आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक को संघ के जिला कोषाध्यक्ष मो. फारूक, जिला प्रवक्ता अंकलित कुमार झा, जिला सचिव अखिलेश चौधरी, विश्वनाथ राय, शंभू नाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष मो. अहमद हुसैन, रजनीश कुमार गांधी, दिनेश यादव, बाबूलाल पासवान, सत्येंद्र कुमार पासवान,अमरेश कुमार सिंह, मो. वारिस, चंद्रशेखर चौधरी, मो. अहसान, प्रखंड प्रधान सचिव देवानंद झा, सुरेश चंद्र सुमन, अयोधी पासवान व अन्य थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;