बीपीएससी अध्यापक संघ जिला इकाई का अमित पंजियार बने जिलाध्यक्ष

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

बीपीएससी अध्यापक संघ की जिला इकाई का पुनर्गठन रविवार को चकदह स्थित संघ कार्यालय में हुआ। नई कार्यकारिणी में अमित पंजियार को जिलाध्यक्ष और अन्य पदों पर नए सदस्यों की नियुक्ति की गई। प्रदेश अध्यक्ष बबीता चौरसिया ने शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

बीपीएससी अध्यापक संघ जिला इकाई का अमित पंजियार बने जिलाध्यक्ष

शैलेंद्र कुमार मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में बीपीएससी अध्यापक संघ की जिला इकाई का पुनर्गठन रविवार को संपन्न हुआ। चकदह स्थित संघ कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान कार्यकारी जिलाध्यक्ष दीपेश कुमार भंडारी ने की, जबकि प्रदेश अध्यक्ष बबीता चौरसिया विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में संघ को मजबूत बनाने और शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया।बैठक में अमित पंजियार को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही डा. सत्येन्द्र कुमार सिंह को प्रधान सचिव, दीपेश कुमार भंडारी को कोषाध्यक्ष, चंदन मिश्रा को संयोजक, राहुल कुमार झा को प्रवक्ता तथा विजय कुमार सिंह को कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

वहीं मुकेश कुमार झा, सोनू कुमार, सुनील कुमार शर्मा एवं मोतीउर्रहमान को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। आशा नन्द मिश्रा, मो. नईम अहमद, विकास कुमार एवं शमीरूल हक को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई, जबकि रितेश कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बबीता चौरसिया ने कहा कि संघ शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सप्तम पुनरीक्षित पूर्ण वेतनमान, पुरानी पेंशन योजना की बहाली तथा स्थानांतरण नीति जैसे अहम मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन और न्यायालय तक आवाज उठाई जाएगी।इसके अलावा बैठक में वार्षिक वेतन वृद्धि, महंगाई भत्ता और आवास भत्ता के अंतर वेतन के भुगतान जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। एक ही परिसर में संचालित दो विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के आवास भत्ता में असमानता दूर करने और उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों में आवश्यक भौतिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग भी उठाई गई। इन समस्याओं के समाधान के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी से शीघ्र वार्ता करने का निर्णय लिया गया। मौके पर, राम बालक यादव, रवि रौशन, संजीव कुमार, रौनक कुमार और अन्य थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।