Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsBihar School Cooks Union Plans Protest for Demands
लंबित मांगों को लेकर आंदोलन करेगा रसोईयां संघ

लंबित मांगों को लेकर आंदोलन करेगा रसोईयां संघ

संक्षेप:

मधुबनी में बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ की बैठक में 13 सूत्री मांग पत्र को मंजूरी दी गई। रसोईया अपनी मांगों के समर्थन में 12 फरवरी को धरना देंगे और 23 फरवरी को विधानसभा के सामने भी प्रदर्शन करेंगे। संघ ने चेतावनी दी है कि मध्याह्न भोजन योजना प्रभावित होगी और शक्ति फाउंडेशन के कार्यों पर रोक लगेगी।

Feb 08, 2026 10:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला मुख्यालय में संपन्न हुई। जिसमें अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 13 सूत्री मांग पत्र को मंजूरी दी गई और सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 12 फरवरी को अपनी मांगों के समर्थन में जिले के सभी रसोईया जिला समाहरणालय के समक्ष विशाल धरना- प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान जिला पदाधिकारी , जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपकर समस्याओं के समाधान की अपील की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यही नहीं, जिला स्तरीय प्रदर्शन के बाद 23 फरवरी को राज्यव्यापी आंदोलन के तहत विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन में मधुबनी से बड़ी संख्या में रसोईया शामिल होंगे। संघ के जिलाध्यक्ष ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूलों में काम करने वाले रसोईया बेहद गरीब परिवारों से आते हैं। वे बच्चों के जूठे बर्तन साफ करने से लेकर भोजन बनाने तक का कठिन कार्य करते हैं, लेकिन सरकार उनके प्रति संवेदनशील नहीं है। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा रसोईया अपना जीवन यापन जैसे-तैसे कर रहे हैं, उस पर भी उन्हें न तो सम्मानजनक वेतन मिलता है और न ही समय पर भुगतान किया जाता है। संघ ने चेतावनी दी है कि 23 और 24 फरवरी को जिले के सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना पूरी तरह बाधित रहेगी। साथ ही, शक्ति फाउंडेशन के कार्यों पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। इस बैठक में रामचलित राय, सिरिचन सदाय, आशा देवी, शीला देवी, लीला देवी, संगीता देवी, संक्षादे देवी, मुन्यू देवी, पूनम देवी, मूर्ति देवी, गंगा देवी और गुलाब देवी समेत भारी संख्या में रसोईया उपस्थित थे।