तेज रफ्तार से विकास करने वाला राज्य बना बिहार
जयनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार डबल इंजन सरकार के तहत तेज विकास कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी...
जयनगर। शहर के आर्य कुमार पुस्तकालय सभा भवन में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्धव कुंवर व संचालन राम कुमार सिंह ने किया। संबोधित करते हुए विधायक सह विस में एनडीए के सचेतक अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार पूरे देश में सबसे तेज रफ्तार से विकास करने वाला राज्य बन गया है। अगला पांच वर्ष औद्योगिक क्रांति का होगा। एनडीए की सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। सभी वर्ग के लोगों की चिंता कर उनके बेहतरी को काम करना हमारी सरकार का पैमाना है। विकसित बिहार हमारा लक्ष्य है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी देने का आह्वान किया। मौके पर प्रवासी भाजपा नेत्री लक्ष्मी गिरी गोस्वामी, विस संयोजक हरिश्चन्द्र शर्मा, विस प्रभारी सरोज कुमार सिंह, माला तिवारी, अमरेश झा, संजय महतो, प्रमिला पूर्वे, सुरज गुप्ता सहित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




