ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीमधुबनी: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रही है दो प्रखंडों की मतगणना, इन प्रत्याशियों ने मारी बाजी

मधुबनी: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रही है दो प्रखंडों की मतगणना, इन प्रत्याशियों ने मारी बाजी

आर के कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना का कार्य जारी है। राजनगर और खजौली प्रखंड के पंचायत चुनाव का मतगणना कार्य चल रहा है। दिन के दो बजे तक राजनगर के 14 पंचायतों के मुखिया का परिणाम आ...

मधुबनी: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रही है दो प्रखंडों की मतगणना, इन प्रत्याशियों ने मारी बाजी
मधुबनीFri, 22 Oct 2021 05:06 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

आर के कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना का कार्य जारी है। राजनगर और खजौली प्रखंड के पंचायत चुनाव का मतगणना कार्य चल रहा है। दिन के दो बजे तक राजनगर के 14 पंचायतों के मुखिया का परिणाम आ चुका है। इसमें पांच पुराने मुखिया ने बाजी मारी है। वही 9 पंचायतों में नए लोगों को मुखिया की कमान मिली। राजनगर में से बाइस पंचायत हैं।

खतौली में 10 पंचायतों के परिणाम आ चुके हैं। इसमें से अब तक सिर्फ दो मुखिया ने अपनी सीट बचाने में कामयाबी हासिल की है। राजनगर के कोईलख पंचायत से शेखर सुमन, मंगरौनी उत्तरी से भारती देवी, रघुनी देहत पंचायत से पूनम देवी, रामपट्टी पंचायत से अरुण कुमार चौधरी एवं करहिया पूर्वी पंचायत से राजेश कुमार भंडारी ने अपनी सीट बचाने में कामयाबी हासिल की है।

जिला परिषद पद के लिए राजनगर से संजय कुमार राम ने एक बार फिर से चुनाव जीत। खजौली से जितेंद्र भारती दुबारा जिला परिषद पद के लिए निर्वाचित हो गए हैं। जिला परिषद क्षेत्र संख्या 22 से दीपक कुमार सिंह नया जिला पार्षद सदस्य चुने गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें