Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsBihar PACS Elections Announced for 27 Madhubani Committees Voting on February 6 2026
मधुबनी में 27 पैक्सों में 6 फरवरी को होगा चुनाव

मधुबनी में 27 पैक्सों में 6 फरवरी को होगा चुनाव

संक्षेप:

बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने मधुबनी जिले में 27 प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के प्रबंधकारिणी समिति के निर्वाचन की अधिसूचना जारी की है। मतदान 6 फरवरी 2026 को होगा। नामांकन 21 और 22 जनवरी को होंगे। आरक्षण के प्रावधानों का पालन किया जाएगा और आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी।

Jan 03, 2026 09:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मधुबनी/खजौली। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने राज्य की 295 प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के प्रबंधकारिणी समिति के निर्वाचन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें मधुबनी जिला में 27 पैक्सों में मतदान होना निर्धारित है। ये चुनाव उन पैक्स में कराए जाएंगे, जो अधिक्रमित अथवा विघटित हैं, जिनकी अवधि समाप्त हो चुकी है या जिनके पद रिक्त हैं। सविरोध निर्वाचन की स्थिति में मतदान 6 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को कराया जाएगा। प्राधिकार के अनुसार पैक्स चुनाव बिहार सहकारिता अधिनियम एवं बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार अधिनियम के तहत कराए जाएंगे। मतदाता सूची के लिए कट-ऑफ तिथि 30 नवंबर 2025 निर्धारित थी और इसके आधार पर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 26 दिसंबर 2025 को किया जा चुका है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जारी हुआ विस्तृत चुनाव कार्यक्रम अधिसूचना के अनुसार निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रपत्र-ई में सूचना का प्रकाशन 5 जनवरी 2026 को होगा। नामांकन 21 व 22 जनवरी को सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक लिए जाएंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 24 और 27 जनवरी को की जाएगी। अभ्यर्थिता वापसी एवं प्रतीक आवंटन की तिथि 29 जनवरी 2026 निर्धारित है। मतदान और मतगणना की तिथि तय यदि चुनाव सविरोध हुआ तो मतदान 6 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 4.30 बजे तक कराया जाएगा। मतगणना मतदान के तुरंत बाद या जिला निर्वाचन पदाधिकारी के विवेक से अगले दिन सुबह 8 बजे से कराई जा सकेगी। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 9 फरवरी 2026 को समाप्त होगी। आरक्षण के प्रावधानों का होगा पालन प्रबंधकारिणी समिति के निर्वाचन में अनुसूचित जाति,जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण लागू रहेगा। इसके अलावा महिलाओं के लिए भी नियमानुसार आरक्षित पद होंगे। यदि किसी समिति में आरक्षित वर्ग के सदस्य उपलब्ध नहीं होंगे तो संबंधित पद रिक्त रखे जाएंगे। आदर्श आचार संहिता रहेगी लागू पैक्स चुनाव की घोषणा के साथ ही बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा निर्धारित आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है, जो निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। मतदान और मतगणना की निष्पक्षता व पारदर्शिता के लिए महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। मधुबनी जिले के इन-इन पैक्सों में होगा चुनाव मधुबनी जिले के 27 पंचायत के प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति(पैक्स) का चुनाव होना है। जिनमें मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन का कार्य तेजी से चल रहा है। बतादें कि 27 पैक्सों में खजौली प्रखंड के सरावे एवं चंद्रहडीह पैक्स, झंझारपुर के कोठिया, रैयाम पश्चिमी नवानी एवं लोहना उत्तरी पैक्स, मधेपुर के महासिंह हसौली, गढगांव, द्वालख, पचही, परवलपुर, बकुआ, बांकी, बाथ, भखरैन, मधेपुर पश्चिम, महिशाम एवं मटरस पैक्स शामिल है। जबकी राजनगर प्रखंड के मंगरौनी उत्तरी पैक्स एवं भटसिमैर पूर्वी, लदनियां प्रखंड के खोजा पैक्स, खुटौना प्रखंड के विरपुर, दुर्गीपट्टी, कारमेघ पश्चिम एवं कारमेघ उत्तरी पैक्स तथा अंधराठाढ़ी प्रखंड के जलसै एवं डुमरा पैक्स शामिल है।