Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsBihar MLC Requests PG Studies at KVS College for Economic Support

केवीएस कॉलेज में सभी विषयों में पीजी की पढ़ाई को लिखा पत्र

बिहार विधान परिषद् सदस्य घनश्याम ठाकुर ने एलएनएमयू के कुलपति को पत्र लिखकर केवीएस कॉलेज, उच्चैठ में सभी विषयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि यहां नेपाल सहित...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीThu, 4 Sep 2025 01:40 AM
share Share
Follow Us on
केवीएस कॉलेज में सभी विषयों में पीजी की पढ़ाई को लिखा पत्र

बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बिहार विधान परिषद् सदस्य घनश्याम ठाकुर ने एलएनएमयू,दरभंगा के कुलपति को पत्र लिखकर केवीएस कॉलेज,उच्चैठ में सभी विषयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू कराने का आग्रह किया है। उन्हाने बताया कि कालिदास विद्यापति साइन्स कॉलेज,उच्चैठ अनुमंडल का एक मात्र अंगीभूत इकाई है। यहां नेपाल सहित ग्रामीण क्षेत्र के पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं। पीजी की पढ़ाई नहीं होने से आर्थिक रूप से कमजोड़ छात्र-छात्राओं को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ती है। यदि यहां पीजी की पढ़ाई शुरू होती है तो आर्थिक रूप से कमजोड़ बच्चे भी स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।