योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य
मधुबनी में भाजपा नेताओं ने बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग और अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद का स्वागत किया। मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार इन वर्गों के उत्थान के लिए छात्रवृत्ति, कौशल विकास प्रशिक्षण और स्वरोजगार जैसी योजनाएं चला रही है। शिक्षा और कौशल विकास पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

मधुबनी। स्थानीय परिसदन में सोमवार को बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग और अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने किया। इस अवसर पर मंत्री को मिथिला की पारंपरिक संस्कृति के प्रतीक पाग और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने इनका स्वागत करते हुए कहा कि इनके द्वारा सदन से लेकर सड़क तक कल्याण के लिए ठोस पहल की जा रही है, जो सराहनीय है। इसदौरान मंत्री रमा निषाद ने हिन्दुस्तान से बातचीत में बताया कि राज्य सरकार पिछड़ा वर्ग और अतिपिछड़ा वर्ग के सामाजिक तथा आर्थिक उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है।
उन्होंने बताया कि इन वर्गों के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति, छात्रावास सुविधा, कौशल विकास प्रशिक्षण तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सरकार का प्रयास है कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा ने मंत्री को जिले की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और पहल करने का आग्रह किया। शिक्षा और कौशल विकास महत्वपूर्णइन्होंने बताया कि शिक्षा किसी भी समाज, वर्ग व समुदाय के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है। इस दृष्टिकोण से ही छात्र व छात्राओं की शिक्षा के लिए लगातार बेहतर पहल की जा रही है। संसाधनों की कमी नहीं हो, इसका खास ख्याल रखते हुए आवासीय व छात्रावास के माध्यम से बच्चे को शिक्षित करने का मुहिम सरकार चला रही है। इन्होंने इस आधुनिक समय में कौशल उन्नयन को भी अधिक महत्व दिये जाने की बात कही। कहा, कौशल विकास से ही समाज के पिछड़े वर्गों को आगे बढ़ाया जा सकता है। इसी उद्देश्य से विभाग लगातार नई योजनाओं पर काम कर रहा है और पहले से चल रही योजनाओं को भी अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। मौके पर जिला महामंत्री सुबोध कुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राधा देवी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, जिला आईटी सेल संयोजक आदित्य झा, कार्यालय मंत्री कन्हैया साह, सुदर्शन कुमार और शिव नाथ दास सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री का अभिनंदन करते हुए क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


