Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsBihar Intermediate Exam 2026 Conducted Peacefully in Jhanjharpur
झंझारपुर के 10 केंद्रों पर 3518 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 27 रहे अनुपस्थित

झंझारपुर के 10 केंद्रों पर 3518 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 27 रहे अनुपस्थित

संक्षेप:

झंझारपुर में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त वातावरण में हुई। सभी 10 परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की सख्त निगरानी रही। दो पालियों में भौतिकी और भूगोल विषय की परीक्षा हुई, जिसमें कुल 3518 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

Feb 05, 2026 10:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

झंझारपुर₹। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 के तहत झंझारपुर अनुमंडल में गुरुवार की परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। अनुमंडल क्षेत्र के सभी 10 परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की सख्त निगरानी रही, जिसके कारण परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुव्यवस्थित दिखी। आधिकारियों के अनुसार गुरुवार को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रथम पाली में भौतिकी विषय की परीक्षा हुई, जिसमें 632 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहीं, दूसरी पाली में भूगोल विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 2913 परीक्षार्थियों का पंजीयन था। इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर कुल 3545 परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हालांकि, कुल 3518 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए, जबकि 27 परीक्षार्थी विभिन्न केंद्रों से अनुपस्थित पाए गए। एसडीओ कुमार गौरव ने बताया कि सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुरुवार को कदाचार का कोई भी मामला सामने नहीं आया है और न ही किसी परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचना सुनिश्चित करने के लिए परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई थी। प्रशासनिक स्तर पर प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। अधिकारियों द्वारा लगातार केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया जाता रहा, जिससे परीक्षा की शुचिता बनी रही।