पंचायतों में ग्राम रक्षा दल के गठन को ले शुरू हुई पहल
जयनगर में शनिवार को बिहार ग्राम रक्षा दल की बैठक हुई, जिसमें डीएसपी राघव दयाल ने पंचायत प्रतिनिधियों से ग्राम रक्षा दल गठित करने का अनुरोध किया। बैठक में कई प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति रही और प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद राऊत ने बताया कि बिहार में लाखों नौजवान निस्वार्थ भाव से काम कर रहे हैं।

जयनगर। बिहार ग्राम रक्षा दल अनुमंडल शाखा की बैठक जयनगर थाना परिसर में शनिवार को डीएसपी राघव दयाल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष अमित कुमार, सरपंच महासंघ के अध्यक्ष सुजीत कुमार साह, मुखिया महासंघ के अध्यक्ष रामदास हजरा की उपस्थिति में सरपंच मुखिया , प्रदेश महामंत्री विजय कुमार साह, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव,जिला सचिव राजा गुप्ता सहित दर्जनों की संख्या में ग्राम रक्षा दल के नौजवान उपस्थित हुए। डीएसपी ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने पंचायतों में ग्राम रक्षा दल गठित कर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने का अनुरोध किया। ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद राऊत ने कहा कि सुबे बिहार में लाखों नौजवान वर्षों से निस्वार्थ भाव से काम करते आ रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




