ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीबिहार ग्राम रक्षादल ने कलेक्ट्रेट के समक्ष रखा उपवास

बिहार ग्राम रक्षादल ने कलेक्ट्रेट के समक्ष रखा उपवास

बिहार ग्राम रक्षा दल के बैनर तले मधुबनी जिला समाहरणालय के सामने दल के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद राउत के नेतृत्व में एक दिवसीय भूख हड़ताल कार्यक्रम...

बिहार ग्राम रक्षादल ने कलेक्ट्रेट के समक्ष रखा उपवास
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीSun, 10 Mar 2019 12:22 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार ग्राम रक्षा दल के बैनर तले मधुबनी जिला समाहरणालय के सामने दल के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद राउत के नेतृत्व में एक दिवसीय भूख हड़ताल कार्यक्रम रखा। दल के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि 22 फरवरी 2018 से ही पटना के गर्दनीबाग में बिहार ग्राम रक्षा दल के बैनर तले अपनी ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन गांधीवादी आंदोलन के माध्यम से सरकार, प्रशासन, एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है। आंदोलन का एक वर्ष से ज्यादा होने जा रहा है और मांग पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा। अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए 14 फरवरी को पूरे बिहार में धरना दिया गया। 25 फरवरी को पूरे बिहार में बाइक रैली के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकालकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया। शनिवार पूरे बिहार में एक दिवसीय भूख हड़ताल के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है। उसके बाद 25 मार्च को पूरे बिहार में जेल भरो अभियान के तहत ग्राम रक्षा दल के जवान गिरफ्तारी देंगे। जिसमें विधि व्यवस्था भंग होने की पूर्ण संभावना है जिसकी सूचना बिहार सरकार को दे दी गई है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार सभी क्षेत्रों में विकास कर रही है ध्यान भी दे रही है लेकिन ग्राम रक्षा दल के जवानों की ओर ध्यान नहीं देना समझ से पड़े है। लोग अभी तक सरकार का ही गुणगान एवं महिमा मंडित करते आ रहे हैं। आचार संहिता से पहले यदि बिहार सरकार हम लोगों की मांग पूरा नहीं करती है तो मजबूर होकर ग्राम रक्षा दल के जवान जमकर विरोध करने को बाध्य होंगे। इसमें प्रदेश मीडिया प्रभारी रामसागर राय, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, जिला सचिव लालबाबू यादव, अनिल पासवान, संदीप ठाकुर सरोज पासवान, रश्मित कुमार, बबलू रजक, संजय पासवान, संजीव भारती, अजय कुमार पासवान, शत्रुघ्न सदाय, दिलीप कुमार राम, सुधीर झा, देवचंद्र प्रसाद, तेजी लाल यादव, राम सागर यादव, रजनीश कुमार सहित बड़ी संख्या में जवानों ने भूख हड़ताल में शामिल हुए। 25 मार्च को अपनी मांगों की ओर ध्यान आकृष्ट करने के उद्देश्य जेल भरो अभियान के तहत अपनी गिरफ्तारी का संकल्प भी दोहराए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें