संयुक्त सचिव से मांगी रंगदारी, इनकम टैक्स छापे की दी धमकी

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी शिव कुमार राउत से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। उन्हें अनजान नंबर से मैसेज आया, जिसमें पैसे की मांग की गई और नहीं देने पर इनकम टैक्स की रेड कराने की धमकी दी गई। इस पर पीड़ित ने बाबूबरही थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

संयुक्त सचिव से मांगी रंगदारी, इनकम टैक्स छापे की दी धमकी

राम शरण साह मधुबनी। शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव सह बिहार शिक्षा परियोजना परिषद में तैनात प्रशासी पदाधिकारी शिव कुमार राउत से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी नहीं देने पर अधिकारी को इनकम टैक्स विभाग से रेड कराने की धमकी दी गई है। घटना को लेकर पीड़ित अधिकारी ने अपने पैतृक क्षेत्र के बाबूबरही थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जानकारी के अनुसार, शिव कुमार राउत बाबूबरही प्रखंड के बलानशेर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने बताया है कि 8 अप्रैल 2026 को उनके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया। मैसेज में पैसों की मांग की गई और कहा गया कि यदि पैसा नहीं मिला तो उनके ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड करवा दी जाएगी।

रंगदारी नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई।रंगदारी मांगने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसडीपीओ सदर-2 मनोज राम ने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से धमकी भरा मैसेज आया था, उसके धारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बाबूबरही थानाध्यक्ष राहुल कुमार को मामले की त्वरित जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।संयुक्त सचिव के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है।‌ सीडीआर निकाली जा रही है। आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।मनोज राम, एसडीपीओ सदर-2

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।