जिले के 13 इंटर महाविद्यालयों को मिला 3.92 करोड़ का अनुदान

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

मधुबनी जिले के 13 महाविद्यालयों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 2016-18 के लिए 3 करोड़ 92 लाख रुपये का अनुदान दिया गया है। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने सभी महाविद्यालयों को राशि का वितरण एक...

जिले के 13 इंटर महाविद्यालयों को मिला 3.92 करोड़ का अनुदान

मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के इंटर स्तरीय 13 महाविद्यालयों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के आदेशानुसार वर्ष 2016-18 के लिए स्वीकृत अनुदान की राशि प्रदान की गई है। कुल 3 करोड़ 92 लाख रुपये की राशि इन महाविद्यालयों के खातों में हस्तांतरित कर दी गई है। इस संबंध में डीईओ अक्षय कुमार पांडेय के आदेश के आलोक में डीपीओ माध्यमिक शिक्षा कुंदन कुमार ने इसके लिए सख्त निर्देश दिया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के स्थापना उप सचिव के आदेश के आलोक में इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। आदेश में बताया गया है कि प्राप्त अनुदान राशि का वितरण संबंधित महाविद्यालयों में वर्ष 2016-18 में कार्यरत कर्मियों के बीच नियमानुसार किया जाए।

इसके लिए प्रबंध समिति एवं शासी निकाय की बैठक आयोजित कर वितरण की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है। इन महाविद्यालयों को मिली अनुदान राशि जिले के जिन महाविद्यालयों को अनुदान मिला है, उनमें पं. दुखमोचन चौधरी इंटर महाविद्यालय चानपुरा, हरदेव बनारस जनता महाविद्यालय खजौली, शहीद परमेश्वर लोहिया चरण महन्थ रामकृष्ण महाविद्यालय फुलपरास, और नूनू बाबू कृपानाथ पाठक इंटर महाविद्यालय खोपा को अधिकतम 50 लाख रुपये दिए गए हैं। वहीं पार्वती लक्ष्मी महिला इंटर महाविद्यालय, झंझारपुर को 17.24 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने सभी कॉलेजों को एक सप्ताह के अंदर राशि वितरण की प्रक्रिया पूरी करने और उपयोगिता प्रमाण पत्र अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है। आदेश की प्रति सभी संबंधित कॉलेजों को भेज दी गई है ताकि राशि का समय पर सदुपयोग सुनिश्चित हो सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsMadhubani Newsजिले के 13 इंटर महाविद्यालयों को मिला 3.92 करोड़ का अनुदान